
वाराणसी, विशेष प्रतिनिधि : यूपी के चुनावी अखाड़े में अपने विरोधियों को पटखनी देने के लिए सभी पार्टियों के नया तरह-तरह के दांव आजमाने में मशगूल हैं, लेकिन अब उन्हें इसमें कितनी कामयाबी मिल पाएगी। यह तो फिलहाल आगामी 10 मार्च यानी की नतीजों के दिन ही स्पष्ट हो पाएगा। अभी तक के हुए चुनाव में सभी सियासी दलों के सियासी सूरमाओं ने जीतोड़ कोशिश की है। इसी कड़ी में यूपी के आखिरी चरण के चुनाव प्रचार में अपने सियासी जलवे की नुमाइश करने के लिए वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चाय की चुस्की लेकर सियासी पारा गरमा दिया। अपनी सियासी जमीन को दुरूस्त करते हुए वे जहां स्थानीय लोगों से मुखातिब हुए, तो वहीं वहां के बांशिदों की भी नब्ज टटोलने की कोशिश की। इस दौरान प्रधानमंत्री स्थानीय लोगों से मुखातिब होने के क्रम लोगों से चाय पर चर्चा करते हुए भी नजर आए।
बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद लंका स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा नमन करने निकले। इस बीच अस्सी इलाके में पप्पु की चाय अड़ी में चाय की चुस्की भी ली। पीएम मोदी अपने रोड शो के बाद, जब मालवीयजी के माल्यापर्ण को जा रहे थे, तो इस दौरान उन्होंने अस्सी स्थित पप्पू की अड़ी पर रुककर चाय पी। इसके बाद पीएम मोदी ने बनारसी पान का भी स्वाद भी लिया। यह पान की दुकान भी अस्सी घाट पर ही चाय की दुकान के पास स्थित है। जहां पहुंच कर उन्होंने दुकानदार से अपने लिए पान मांगा। पीएम मोदी के इस स्वरूप को देखकर मौके पर जमा लोगों को काफी उत्साह भी देखने को मिला। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे।
पीएम मोदी के चाय पिलाने वाले दुकानदार ने बताया कि उन्होंने मेरे और मेरे पिता का भी हालचाल पूछा। उन्होंने कहा कि इससे पहले कोई प्रधानमंत्री उनकी अड़ी पर चाय पीने नहीं आया। इससे उन्हें बहुत खुशी है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More