पॉलिटिक्स

काशी में पप्पू की अड़ी पर चाय पीने के बाद पीएम मोदी ने बनारसी पान का लिया स्वाद

वाराणसी, विशेष प्रतिनिधि : यूपी के चुनावी अखाड़े में अपने विरोधियों को पटखनी देने के लिए सभी पार्टियों के नया तरह-तरह के दांव आजमाने में मशगूल हैं, लेकिन अब उन्हें इसमें कितनी कामयाबी मिल पाएगी। यह तो फिलहाल आगामी 10 मार्च यानी की नतीजों के दिन ही स्पष्ट हो पाएगा। अभी तक के हुए चुनाव में सभी सियासी दलों के सियासी सूरमाओं ने जीतोड़ कोशिश की है। इसी कड़ी में यूपी के आखिरी चरण के चुनाव प्रचार में अपने सियासी जलवे की नुमाइश करने के लिए वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चाय की चुस्की लेकर सियासी पारा गरमा दिया। अपनी सियासी जमीन को दुरूस्त करते हुए वे जहां स्थानीय लोगों से मुखातिब हुए, तो वहीं वहां के बांशिदों की भी नब्ज टटोलने की कोशिश की। इस दौरान प्रधानमंत्री स्थानीय लोगों से मुखातिब होने के क्रम लोगों से चाय पर चर्चा करते हुए भी नजर आए।

बाबा विश्‍वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद लंका स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा नमन करने निकले। इस बीच अस्‍सी इलाके में पप्‍पु की चाय अड़ी में चाय की चुस्‍की भी ली। पीएम मोदी अपने रोड शो के बाद, जब मालवीयजी के माल्यापर्ण को जा रहे थे, तो इस दौरान उन्होंने अस्सी स्थित पप्पू की अड़ी पर रुककर चाय पी। इसके बाद पीएम मोदी ने बनारसी पान का भी स्वाद भी लिया। यह पान की दुकान भी अस्सी घाट पर ही चाय की दुकान के पास स्थित है। जहां पहुंच कर उन्होंने दुकानदार से अपने लिए पान मांगा। पीएम मोदी के इस स्वरूप को देखकर मौके पर जमा लोगों को काफी उत्साह भी देखने को मिला। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे।

पीएम मोदी के चाय पिलाने वाले दुकानदार ने बताया कि उन्होंने मेरे और मेरे पिता का भी हालचाल पूछा। उन्होंने कहा कि इससे पहले कोई प्रधानमंत्री उनकी अड़ी पर चाय पीने नहीं आया। इससे उन्हें बहुत खुशी है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

18 minutes ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

3 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

3 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

4 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

5 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

5 days ago