
वाराणसी, भारत वार्ता संवाददाता : अध्यक्ष का कार्यकाल दुबारा बढ़ाए जाने के बाद आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा काशी पहुंचे। एयरपोर्ट से रात्रि 7:15 बजे सड़क मार्ग से शहर के लिए प्रस्थान करने से पूर्व एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बीजेपीप्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने एयरपोर्ट के एप्रन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।
एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग के बाहर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े संग जोरदार स्वागत किया वहीं इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शहर के लिए प्रस्थान किया। जानकारी के अनुसार सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार सुबह वह काशी विश्वनाथ मंदिर में काशीपुराधिपति का दर्शन पूजन करेंगे। उसके बाद पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर से गाजीपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। साथ में सीएम योगी भी मौजूद रहेंगे।
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा कल गाजीपुर में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद करेंगे। देश को बहादुर सैनिक देने के लिए गाजीपुर की पहचान रही है। गाजीपुर का गहमर गांव सेना की नर्सरी कहा जाता है।
पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More
Bharat Varta Desk : अक्सर हम बिहार पुलिस पर सवाल उठाते हैं, उसकी कार्यशैली की… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More