
रांची संवाददाता : प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव साहब से मिल कर वार्ता की।
मौके पर विधायक ने संगठन को लेकर चर्चा किया और कहा कि कुछ लोग पार्टी के खिलाफ काम कर रहे हैं संगठन में रुचि नहीं रख रहे हैं ऐसे लोगों पर कार्रवाई हो।
विधायक ने कहा कि धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह मे संगठन पर व्यापक बदलाव की आवश्यकता है। डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि मैं पार्टी के लिए लगातार काम कर रहा हूं मेरे पिता का भी योगदान इस पार्टी के लिए हमेशा रहा है लेकिन कुछ लोग मुझे बदनाम करने का कार्य कर रहे उन्होंने कहा कि संगठन में कार्यकर्ताओं का सम्मान करने वालों की पूछ होनी चाहिए ना की दलाल छवि के लोगों की ऐसे लोग पार्टी को गलत में ले जाते हैं।
मौके पर अध्यक्ष ने विधायक के कामों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप पार्टी के सबसे सक्रिय नेता हैं और आपके कार्यों पर मेरी नजर रहती है और रोज देखता हूं। आप के सम्मान में कोई कमी नहीं होगी यह मैं भरोसा दिलाता हूं और वैसे भ्रष्ट लोगों पर भी उचित कार्रवाई करने की बात कही।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More