
Bharat varta desk:
देश भर में आज कार्तिक पूर्णिमा मनाई जा रही है. इस मौके पर हरिद्वार से लेकर, वाराणसी, प्रयागराज सुमित बिहार और झारखंड के गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े हैं। आज तड़के सुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगा रहे हैं। पटना के दीघा घाट पर गंगा नदी में भी लोग डुबकी लगा रहे हैं। झारखंड में केवल साहिबगंज जिले में ही गंगा नदी बहती है। लिहाजा साहिबगंज और राजमहल के गंगा घाटों पर स्नान करने वालों का तांता लगा हुआ है।
कार्तिक माह भगवान विष्णु और भगवान कृष्ण की पूजा के लिए पूरी तरह समर्पित है, जो कार्तिक पूर्णिमा के साथ समाप्त होता है। इस पर्व को पूरे देश में बहुत भव्यता के साथ मनाया जाता है।
पीएम मोदी ने दी बधाई
पीएम ने कहा कि श्रद्धा, भक्ति और दैवीय पूजा की भारतीय परंपरा से आलोकित कार्तिक पूर्णिमा और देव दिवाली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूं कि यह शुभ अवसर देश भर में मेरे परिवार के सदस्यों के जीवन में नई रोशनी और उत्साह लाए। पूर्णिमा के दिन या 8वें चंद्र माह को कार्तिक या कार्तिक पूर्णिमा कहा जाता है।
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More