पॉलिटिक्स

कारोबारी पुत्र की हत्या और 25 लाख की बरामदगी को कांग्रेस ने बनाया मुद्दा

पटना दिल्ली के वरिष्ठ नेताओं से मिले ललन कुमार

सांसद अखिलेश सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
बदमाशों की काली और रुपए बरामद करने की मांग

भागलपुर संवाददाता: सुल्तानगंज के खेरहीया में खाद के कारोबारी अनुज देव सिंह के बेटे शिवम की हत्या कर 25 लाख रुपए बदमाशों ने लूट लिए थे. बदमाशों की गिरफ्तारी के 22 दिनों के बाद भी रुपए बरामद नहीं हुए हैं. कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाया दिया है.
सुल्तानगंज से महागठबंधन के उम्मीदवार रहे प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार इस मामले को पटना और दिल्ली के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं तक ले गए हैं. उनकी पहल पर सांसद और प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सूबे के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा है. उन्होंने पूरी घटना की जानकारी दी है. बदमाशों की गिरफ्तारी और पैसे की बरामदगी के लिए कारोबारी अनुज देव सिंह 5 दिनों से अनशन पर बैठे हैं. उनकी स्थिति खराब हो रही है मगर जिले के डीएम, एसपी व अन्य अधिकारी इस मुद्दे पर गंभीर नहीं हैं. कुछ बदमाश अभी तक पकड़े गए हैं मगर पैसे कहां गए? सांसद ने तुरंत शेष बदमाशों की गिरफ्तारी और लूटे गए रुपए की बरामदगी की मांग की है. कांग्रेस नेता ललन कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

तीन राज्यों में हो रही वोटिंग

Bharat varta Desk आज देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में कुल 296… Read More

11 hours ago

9 पुलिसकर्मियों को फांसी

Bharat varta Desk तमिलनाडु के सथानकुलम में 2020 में बाप-बेटे (पी. जयराज और जे. बेनिक्स)… Read More

2 days ago

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

1 week ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

1 week ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

1 week ago