बड़ी खबर

काठमांडू के लिए पटना से फिर अगले माह से चलेगी बस


Bharat varta desk:
अगले महीने से पटना से काठमांडू के लिए फिर से बस सेवा शुरू हो जाएगी। इसके लिए‌ बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने तैयारी कर ली है। निगम ने कोरोनावायरस में कमी का हवाला देते हुए नेपाल के परिवहन मंत्रालय को मंजूरी के लिए पत्र भी लिख दिया है।
पत्र में कहा गया है कि बिहार से दूसरे राज्यों व शहरों के लिए बस सेवा सामान्य हो चुकी है।‌ऐसे में पटना से मुजफ्फरपुर हाेकर काठमांडू के लिए बस सेवा शुरू की जा सकती है। परिवहन विभाग के सूत्रों ने बताया कि।मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, रक्सौल, वीरगंज हाेते हुए काठमांडू तक बस चलती है। मगर कोरोनावायरस के संकट काल में बस बंद हो गई थी। अब फिर से शुरू किया जाएगा। जानकारी के अनुसार बिहार और काठमांडू के बीच बहुत ही मजबूत व्यापारिक रिश्ता है। यहां के बड़ी संख्या में लोग काठमांडू में रहते हैं। बस चलने से सबको सुविधा होगी।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

2 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

3 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

3 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

4 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

5 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

5 days ago