पॉलिटिक्स

कांग्रेस हाई अलर्ट पर ,रणदीप और अविनाश ने पटना में डेरा डाला, विधायक पर रखेंगे नजर

11 को सदाकत आश्रम में बैठक

पटना, संवाददाता: चुनाव परिणाम और सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस हाई अलर्ट मोड पर है. सोनिया गांधी के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और अविनाश पांडे पटना में डेरा डाले हुए हैं. वे विधायकों पर नजर रखेंगे .11 नवंबर को सदाकत आश्रम में नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई गई है. विधायकों में किसी भी तोड़फोड़ की आशंका के मद्देनजर पूरी तैयारी की गई है.
हालांकि पार्टी के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने विधायकों में किसी भी तरह की टूट-फूट की संभावना से इनकार किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट हैं. कोई उन्हें तोड़ नहीं सकता है. बिहार के लोग स्वाभिमानी होते हैं उन्होंने कहां की पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यह जरूर कहा है कि चुनाव परिणाम आने के बाद विधायक और उनके समर्थक पूरी तरह सादगी के साथ परिणाम को स्वीकार करें . सोनिया जी ने यह भी कहा है विधायक और उनके समर्थक हर्ष मनाने को लेकर भी संयम बरतें.कोरोना काल में सोशल डिस्टेंस का जरूर ध्यान रखें. उन्होंने यह भी कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है.प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा ने कहा कि पार्टी ने हर बार की तरह इस बार भी दो नेताओं को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. वे चुनाव परिणाम आने के बाद से लेकर सरकार बनने तक की प्रक्रिया की पूरी निगरानी करेंगे.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

4 days ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

5 days ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

2 weeks ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

3 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

3 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

3 weeks ago