पॉलिटिक्स

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, यूपी-बिहार समेत तमाम राज्यों के प्रभारी बदले

  • मोहन प्रकाश बिहार के नए प्रभारी

नई दिल्ली : अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के संगठन में बड़ा फेरबदल किया गया है. अभी तक उत्तर प्रदेश में प्रभारी पद संभाल रही प्रियंका गांधी को अविनाश पांडे से रिप्लेस कर दिया गया है. अब अविनाश पांडे यूपी प्रभारी होंगे. संगठन में हुए इस फेरबदल के बीच प्रियंका गांधी को अभी कोई पोर्टफोलियो नहीं दिया गया है. वहीं सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ में बड़ी जिम्मेदारी सौपी गई है. सामने आई खबर के मुताबिक, सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया गया है. मोहन प्रकाश को बिहार का प्रभारी बनाया गया है. मोहन प्रकाश राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी निभाते रहे हैं. जीए मीर को झारखंड और बंगाल का प्रभारी बनाया गया है.
कांग्रेस की ओर से जारी की गई लिस्ट के मुताबिक, मुकुल वासनिक, गुजरात भेजे गए हैं तो वहीं जितेंद्र सिंह को असम और मध्य प्रदेश का चार्ज सौंपा गया है. रणदीप सिंह सुरजेवाला कर्नाटक भेजे गए हैं और दीपक बाबरिया के हिस्से दिल्ली-हरियाणा का चार्ज आया है. वहीं कुमारी सैलजा उत्तराखंड भेजी गई हैं. संगठन में कम्यूनिकेशन देखने की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता जयराम रमेश के हिस्से आई है और केसी वेणुगोपाल संगठन देखेंगे.
बता दें कि अभी बीते 21 दिसंबर को ही कांग्रेस वर्किंग कमेटी की एक बड़ी बैठक हुई थी. इस बैठक में पांच राज्यों के चुनाव परिणाम में हिंदी पट्टी के तीन राज्यों को गंवाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई और इस हार पर समीक्षा भी की गई थी. इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी सहित अन्य लोग भी शामिल हुए थे. सूत्रों के अनुसार इसी बैठक में अब आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति क्या होगी, इस पर भी चर्चा हुई थी.

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

5 hours ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

2 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

3 days ago

मगध महिला कॉलेज में स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More

3 days ago

परीक्षा पर चर्चा में पीएम मोदी ने बच्चों को बताए ऐतिहासिक फार्मूले

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण में बच्चों… Read More

3 days ago

एम्स पटना की डॉ. वीणा को एम्स गोरखपुर की गवर्निंग बॉडी में मिली अहम जिम्मेदारी

Bharat Varta Desk : एम्स पटना की बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. वीणा कुमारी… Read More

4 days ago