पॉलिटिक्स

कांग्रेस महिला चौपाल के जरिए सरकार की महिला विरोधी नीतियों को उजागर करेगी – ललन कुमार

Bharat varta Desk


केन्द्र व राज्य के एनडीए सरकार ने किस प्रकार से महिलाओं के मूलभूत अवसरों और सुविधाओं से वंचित रखा। इसके लिए कांग्रेस हर पंचायत में महिला चौपाल लगाकर केन्द्र व राज्य सरकार के महिला जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश कर अवगत करवायेगी। ये बाते बिहार कांग्रेस कमेटी के पूर्व युवा अध्यक्ष सह सुल्तानगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी ललन कुमार ने कार्यकर्ताओं से कही। सुल्तानगंज में अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की पहली गारंटी के तहत महागठबंधन की सरकार बनते ही माई – बहिन मान योजना के तहत हर महिलाओं को 2500 रुपए प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम होगा। जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भरता मिलेगी और उनके जीवन स्तर में सुधार आयेगी। उन्होंने इस योजना पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि यह योजना न सिर्फ महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी बल्कि उनके सामाजिक भागेदारी को भी मजबूती देगी। इसके लिए कांग्रेस हर पंचायत के गांवों में पहुंच कर महिल चौपाल में उनकी गारंटी फार्म भरवाया जायोग। इससे बिहार के क़रीब 5.36 करोड़ महिलाओं के बीच योजना का सीधा लाभ पहुंचेगा। यह योजना राहुल गांधी जी का घोषणा नहीं बल्कि कांग्रेस की गारंटी है। इसके लिए वे दलित, महादलित, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के टोले में महिला चौपाल लगाकर केन्द्र व राज्य के एनडीए सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंदकर डॉ भीम राव अंबेडकर, ज्योतिबा फुले एवं महात्मा गांधी के सपनो को साकार करेंगे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

3 days ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

4 days ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

6 days ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

1 week ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

1 week ago