पॉलिटिक्स

कांग्रेस ने देश के सभी सीटों के लिए लोकसभा प्रभारी नियुक्ति किए, जानिए झारखंड का प्रभारी कौन-कौन बना

Bharat varta desk:

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी ने रविवार को 539 लोकसभा क्षेत्रों के लिए कोऑर्डिनेटर की लिस्ट जारी की है. ये कोऑर्डिनेटर अपने-अपने क्षेत्रों में राजनीतिक स्थिति का आकलन करेंगे और हाईकमान को फीडबैक देंगे.

एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, कांग्रेस पार्टी ने 539 संसदीय क्षेत्रों को कवर करने वाले कोऑर्डिनेटर की सूची जारी की है. बाकी चार और क्षेत्र के लिए जल्द ही सूची आने वाली है. उन्होंने लिखा, ‘हैं तैयार हम! बदलेगा भारत. जीतेगा इंडिया!’ इससे पहले शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, पार्टी आने वाले दिनों में फैसला करेगी कि वो कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, लेकिन सभी 500 से ज्यादा निर्वाचन क्षेत्रों में उसने अपने पर्यवेक्षकों को अंतिम रूप दे दिया है.

झारखंड के प्रभारी

झारखंड के राजमहल सीट के लिए मणि शंकर, दुमका के लिए सुल्तान अहमद, गोड्डा के लिए आलमगीर आलम, चतरा के लिए जयशंकर पाठक, कोडरमा के लिए बादल पत्रलेख, गिरिडीह के लिए शहजादा अनवर, धनबाद के लिए बन्ना गुप्ता, रांची के लिए केशव महतो कमलेश, जमशेदपुर के लिए रमा खलखो, सिंहभूम के लिए रामेश्वर उरांव, खूंटी के लिए बंधु तिर्की, लोहरदगा के लिए प्रदीप तुलस्यान, पलामू के लिए भीम कुमार और हजारीबाग के लिए अशोक चौधरी को कोऑर्डिनेटर बनाया गया है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

9 hours ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

17 hours ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

3 days ago

कोचिंग सेंटर में आग, 15 बच्चों की मौत

Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More

3 days ago