पॉलिटिक्स

कांग्रेस ने कहा जनमत का हुआ अपहरण

पटना। बिहार चुनाव में मतदान पर कांग्रेस ने सवाल उठाया है. सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा और चुनाव अभियान समिति के संयोजक सांसद डॉ अखिलेश सिंह ने कहा कि सरकार ने जनमत का अपहरण किया है. सरकार ने अभिमन्यु वध जैसा काम किया है. कई सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार जीत गए थे मगर अधिकारियों के माध्यम से रिजल्ट में फेरबदल कर दिया गया. दिन में 3 बजे के बाद साजिश के तहत मतगणना को स्लो किया गया. लगातार मतगणना में बढ़त होने के बाद भी अंत में जीते हुए कांग्रेस उम्मीदवारों को हार का सर्टिफिकेट दे दिया गया. डॉ अखिलेश सिंह ने भाजपा और जदयू के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा की शिकायत करने के बाद भी चुनाव आयोग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है.

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

कल्याणपुर में मनेगी देश की अनोखी दिवाली, 11 लाख दीये जलेंगे, 200 ड्रोन उड़ेंगे

Bharat Varta Desk : बिहार के मुंगेर जिला का कल्याणपुर गांव अनोखे दुर्गा पूजा और… Read More

11 hours ago

बिहार चुनाव से पहले RJD की परेशानी बढ़ी, IRCTC घोटाले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी के खिलाफ आरोप तय

Bharat varta Desk लालू यादव एंड फैमिली को आईआरसीटीसी मामले में बड़ा झटका लगा है.… Read More

2 days ago

2 साल बाद रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन जेल से बाहर

Bharat varta Desk रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत… Read More

4 days ago

सारंडा सैंक्चुअरी मामले में सुप्रीम कोर्ट से झारखंड सरकार को राहत

Bharat varta Desk सारंडा में वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी घोषित करने के मामले में झारखंड सरकार… Read More

6 days ago