
पटना संवादाता: कांग्रेस में टूट होगी या जनता दल यू में, इसको लेकर बिहार के राजनीतिक गलियारे में अटकलें तेज हो गई है. कांग्रेस पार्टी के दो नेताओं ने इस संबंध में अलग-अलग दावे करके सरगर्मी और बढ़ा दी है.
कांग्रेस के पूर्व विधायक भरत सिंह ने बुधवार को यह दावा करके हड़कंप मचा दिया कि कांग्रेस के 11 विधायक टूटकर जदयू में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक घटनाक्रम कभी भी हो सकता है. हालांकि कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने इसका खंडन किया. उन्होंने कहा कि भरत सिंह बकवास कर रहे हैं. उधर दूसरी ओर कांग्रेस के दूसरे नेता और पूर्व सांसद कीर्ति आजाद ने यह दावा कर सबको चौंकाया है कि जदयू के 15 विधायक टूटकर कांग्रेस में जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार किसी भी समय गिर सकती है. कीर्ति ने यह भी कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को परेशान कर रही है, उन्हें दबा रही है. इसलिए नीतीश सरकार अब ज्यादा दिन तक चलने वाली नहीं है. इस पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख ने कहा कि कांग्रेस अपना देखे. नीतीश सरकार पूरी तरह सुरक्षित है. एनडीए का कोई विधायक कहीं जाने वाला नहीं है.
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More
Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More