
नई दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं केरल में कांग्रेस का बड़ा चेहरा ए के एंटनी के पुत्र अनिल के एंटनी गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा में शामिल होने के बाद अनिल एंटनी ने कहा कि कांग्रेस असहिष्णु हो गई है। कांग्रेस में मेरे जैसे लोगों के लिए जगह नहीं है।
भाजपा में शामिल होने के बाद अनिल के एंटनी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी डॉ. संजय मयूख ने अनिल के एंटनी के भाजपा में शामिल होने पर हर्ष जताते हुए कहा कि उनके भाजपा में आने से केरल में पार्टी को मजबूती मिलेगी।
बता दें कि अनिल के एंटनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गुजरात दंगों के बीबीसी समाचार डॉक्यूमेंट्री का विरोध किया था। उसके बाद ही उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने ट्वीट किया था कि, भाजपा के साथ हमारे वैचारिक मतभेद हैं; किंतु फिर भी मुझे लगता है कि यह प्रवृत्तत्र (डॉक्युमेंट्री) देश की सार्वभौमत्व के लिए धोका (खतरा) निर्माण कर सकती है । जो लोग बीबीसी एवं पूर्व ब्रिटिश विदेश सचिव जैक स्ट्रॉ का समर्थन कर रहे हैं वे लोग गलत प्रथा निर्माण कर रहे हैं ।
इस के संदर्भ में अनिल एंटनी ने कहा कि मुझ पर वृत्तचित्र (डॉक्युमेंट्री) का विरोध करने वाले ट्वीट डिलीट करने के लिए दबाव डाला गया। यदि भारतीय संस्थाओं की तुलना में ब्रिटिश मीडिया के विचारों को महत्व दिया जाता है, तो देश की सार्वभौमत्व पर परिणाम होगा।
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More