
नई दिल्ली, भारत वार्ता संवाददाता : पंजाब में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और अब नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। इसी बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने बुधवार को पार्टी के असंतुष्ट नेताओं ‘G-23’ की तरफ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कपिल सिब्बल ने कहा कि मैं कांग्रेस के उन नेताओं की ओर से मीडिया में बात कर रहा हूं, जिन्होंने पिछले साल अगस्त में पार्टी हाई कमान को पत्र लिखकर कुछ मुद्दे उठाए थे। तब से हम पार्टी आलाकमान के एक्शन का इंतजार कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि पार्टी में अध्यक्ष, कांग्रेस वर्किंग कमेटी और केंद्रीय चुनाव समिति का इलेक्शन होना चाहिए।
सिब्बल ने एक बार फिर से कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से हमारी पार्टी में इस वक्त कोई अध्यक्ष नहीं है। नहीं पता कौन फैसले करता है? हम जानते भी हैं और नहीं भी जानते हैं। ऐसी परिस्थिति में क्यों हैं इसके लिए कांग्रेस वर्किंग कमिटी (CWC) की बैठक बुलाई जाए ताकि अंदर खुल कर बात हो।
हम ‘जी हुजूर’ 23 नहीं हैं
कपिल सिब्बल ने कहा कि हम ‘जी हुजूर 23’ नहीं हैं। वैसे भी हम ‘G23+’ हैं। हम वो लोग नहीं हैं, जो पार्टी की विचारधारा छोड़ेंगे। विडंबना है कि जो इनके खास थे, वो छोड़ कर चले गए। जिन्हें ये अपना नहीं समझते वो साथ खड़े हैं। भले मत मानिए लेकिन हमें सुनिए। देश हो या पार्टी, सत्ता का एकाधिकार नहीं होना चाहिए। गांधी जी की बातों को याद करिए।
कपिल सिब्बल ने कहा कि सब हमें छोड़ कर जा रहे हैं।जितिन प्रसाद मंत्री बन गए, ज्योतिरादित्य सिंधिया चले गए, सुष्मिता देव चली गईं, ललितेश पति त्रिपाठी चले गए। यह कांग्रेस के लिए चिंता और समीक्षा की बात है। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस के लोग हमें छोड़कर चले गए हैं वो वापस आ जाए क्योंकि कांग्रेस ही ऐसी विचारधारा है जो इस देश की बुनियाद है जिसके आधार पर हमारी रिपब्लिक बनी थी उसको बरकरार कर सकती है।
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More
पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More
Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More
पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More