बड़ी खबर

कश्मीर में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला, अंगरक्षक अपनी जान देखकर एक आतंकी को मार गिराया

श्रीनगर: गांदरबल में मंगलवार रात आतंकियों ने भाजपा के जिला उपप्रधान गुलाम कादिर और उनकी पत्नी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। भाजपा नेता के अंगरक्षक ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों को बचा लिया और हमले में खुद घायल होने के बावजूद एक आतंकी को ढेर कर दिया। अंगरक्षक अन्य आतंकियों के आगे अड़ गया, उसकी ललकार देख अन्य आतंकी जान बचाते हुए भाग निकले। वहीं, घायल अंगरक्षक भी बाद में शहीद हो गया। सुरक्षाबलों ने भाजपा नेता के मकान के साथ सटे इलाकों की घेराबंदी कर व्यापक तलाशी अभियान चला रखा है। जानकारी के अनुसार, सूर्यास्त के बाद रात करीब आठ बजे आतंकियों ने गांदरबल के नूनार इलाके में भाजपा नेता गुलाम कादिर पर हमला किया। गुलाम कादिर अपनी बीमार पत्नी को डॉक्टर के पास लेकर जा रहे थे। जब वह अपने घर के गेट पर पहुंचे तो आतंकी सामने आ गए। उन्होंने उन पर हमला कर दिया, लेकिन उनके अंगरक्षक पुलिस कांस्टेबल अल्ताफ हुसैन ने उन्हें बचाते हुए आतंकियों पर जवाबी फायर किया। इस दौरान कांस्टेबल गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा, लेकिन उसने आतंकियों पर जवाबी फायर जारी रखा। करीब पांच मिनट तक दोनों तरफ से गोलियां चली। इस दौरान एक आतंकी मारा गया और उसके अन्य साथी अपनी जान बचाते हुए भाग निकले। पुलिस के जवान भी पहुंचे मौके परगोलियों की आवाज सुनकर निकटवर्ती इलाके में गश्त कर रहे सेना और पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भाजपा नेता व उसके परिजनों की सुरक्षा का बंदोबस्त करते हुए घायल पुलिसकर्मी अल्ताफ हुसैन को अस्पताल पहुंचाने का बंदोबस्त किया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने शहादत पाई। इस बीच, सुरक्षाबलों ने मारे गए आतंकी का शव भी अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही उन्होंने अन्य आतंकियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान शुरू किया, जो देर रात तक जारी रहा।मारे गए आतंकी की पहचान नहीं हुई है। सूत्रों की मानें तो वह दक्षिण कश्मीर के जगलनाड़ (पुलवामा) का रहने वाला शब्बीर अहमद शाह है। गौरतलब है कि आतंकी हमले में बाल-बाल बचे भाजपा नेता गुलाम कादिर बीते माह सुर्खियों में आए थे जब उनपर किजौरा गांव में कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा था। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उन्हें हिरासत में भी लिया था।

Kumar Gaurav

Recent Posts

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

1 day ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

2 days ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

3 days ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

4 days ago

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

4 days ago