
पटना ,भारत वार्ता संवाददाता:
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को दिल्ली जा रहे हैं। इस यात्रा को केंद्र में मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है. मुख्यमंत्री की प्रस्तावित यात्रा के साथ यह अटकलवाजी शुरू हो गई है कि वे वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे और प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से बातचीत के बाद यह तय हो जाएगा कि जनता दल यू से कौन कौन मंत्री बनेगा। इस बीच जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने यह कह कर अटकलबाजी को और मजबूती प्रदान कर दिया कि मंत्रिमंडल विस्तार होने पर जनता दल यू सरकार में शामिल होगा। लेकिन इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी सांसद और जनता दल यू संसदीय दल के नेता ललन सिंह ने तमाम तरह की अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निजी यात्रा पर दिल्ली जा रहे हैं। वे वहां अपनी आंख की जांच कराएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दिल्ली यात्रा का मंत्रिमंडल विस्तार से कोई लेना देना नहीं है। अटकल बाजी से राजनीति नहीं चलती है। उन्होंने यह भी कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेषाधिकार है। वे जब चाहेंगे तब मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इसमें किसी का हस्तक्षेप नहीं हो सकता है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More