
पटना संवाददाता: बिहार मंत्रिमंडल का चिरप्रतीक्षित विस्तार कल होने जा रहा है. सरकार की ओर से आ रही जानकारी के मुताबिक मंगलवार को राजभवन में कभी 12बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन करने की तैयारी चल रही है. बताया जा रहा है कि 22 नए मंत्री शपथ ले सकते हैं जो भाजपा और जदयू के कोटे के हैं. सूची तैयार कर ली गई है .
आज दिन में मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बताया था कि भाजपा की ओर से जब मंत्रियों की लिस्ट आएगी तो मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा. आज शाम को भाजपा के नेता और उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद मुख्यमंत्री से मिले हैं. यह भी बताया जा रहा है जो विधायक मंत्री पद का शपथ लेंगे उन्हें पार्टी की ओर से फोन भी आने लगे हैं. बता दें कि 16 नवंबर 2020 को बिहार सरकार का शपथ ग्रहण हुआ था. उस समय से मंत्रिमंडल का विस्तार लटका हुआ है.अभी बिहार मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त 13 मंत्री हैं.
विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More