
Bharat varta desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कल बिहार और झारखंड में ऐतिहासिक दौरा होने वाला है। पटना और देवघर में आयोजित ऐतिहासिक आयोजनों में वे शिरकत करेंगे।
देवघर में प्रधानमंत्री झारखंड के लिए 16 हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। यहां वे 400 करोड़ में बन कर तैयार एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। 657 एकड़ में फैला यह एयरपोर्ट झारखंड के साथ-साथ पूर्वी बिहार के लोगों को भी हवाई सेवा के लाभ से जोड़ेगा।
देवघर में प्रधानमंत्री बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा भी करेंगे। इस बीच पीएमओ की ओर से देवघर एयरपोर्ट की तस्वीरें शेयर की गई हैं। इन तस्वीरों में देवघर एयरपोर्ट बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बाबाधाम में हुए निर्माण कार्यों की भी तस्वीरें जारी की गई हैं। प्रधानमंत्री करीब 3 बजे दिन में देवघर कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।अपनी इस यात्रा के संबंध में स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”पवित्र श्रावण मास के शुभारंभ से ठीक पहले पावन नगरी देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन और पूजन का सौभाग्य प्राप्त होगा। 12 जुलाई को यहां एयरपोर्ट के उद्घाटन का भी सुअवसर मिलेगा। इससे श्रद्धालुओं के लिए बाबाधाम की यात्रा और आसान होगी, साथ ही झारखंड के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।”
पूरे कार्यक्रम को देवघर के सांसद निशिकांत दुबे संचालित कर रहे हैं। देवघर एयरपोर्ट निर्माण में संसद की सक्रियता की झारखंड में ही नहीं बल्कि बिहार और दूसरे राज्यों में भी प्रशंसा हो रही है। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम भी सांसद निशिकांत दुबे ने ही लिया है।
5:20 बजे पटना पहुंचेंगे
प्रधानमंत्री शाम 5 बजकर 20 मिनट के करीब पटना हवाई अड्डा पहुंचेंगे जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई मंत्री उनका स्वागत करेंगे। शाम 6 बजे पीएम बिहार विधान सभा बिहार विधान सभा में शताब्दी स्मृति स्तंभ का अनावरण करेंगे। शाम 6 बजकर 5 मिनट पर प्रधानमंत्री शताब्दी उद्यान का नामकरण करेंगे और 6 बजकर 9 मिनट पर पीएम विधानसभा संग्रहालय और अतिथिशाला का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More