
पटना, भारत वार्ता: कल दिल्ली में जनता दल यू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है। अभी तक का अनुमान है कि पार्टी की कमान कल किसी दूसरे नेता को सौंपी जा सकती है। इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शाम को दिल्ली रवाना होंगे।
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बदलने की चर्चा है। एक व्यक्ति एक पद के तहत केंद्रीय मंत्री होने के बाद अब आरसीपी सिंह की जगह कोई और पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष होगा। इस बीच नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मुंगेर के सांसद ललन सिंह और पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नाम की चर्चा है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में जनता दल यू से केवल आरसीपी सिंह मंत्री बने जबकि लोगों को उम्मीद थी कि ललन सिंह भी मंत्री बनेंगे। ललन सिंह के मंत्री नहीं बनने से जनता दल यू का सामाजिक समीकरण बड़े पैमाने पर प्रभावित हुआ है। इसको बैलेंस करने के लिए पार्टी की कमान सांसद ललन सिंह को दी जा सकती है यानी कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर बिठाए जा सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि हो सकता है राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ही बने रहें और किसी को कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया जाए। लेकिन जो भी होगा वह इस बात पर निर्भर करता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्या चाहते हैं। कहने को फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा मगर आरसीपी सिंह वही चाहेंगे या करेंगे जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चाहेंगे। फिलहाल सबकी निगाहें 31 जुलाई को दिल्ली में होने वाली जनता दल यू की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक की ओर टिकी हुई है।
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बी.वी. नागरत्ना ने देश में बढ़ते भ्रष्टाचार पर… Read More
Bharat varta Desk राज्यसभा सांसद आदित्य साहू झारखंड भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे। नामांकन दाखिल… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर चल… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिंदी परिषद के तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ परिषद के… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘शौर्य यात्रा' का नेतृत्व किया. यह… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने 71 आईपीएस अधिकारियों को बदल दिया है। इनमें डीजी… Read More