
Bharat varta desk:
मुंगेर के कल्याणपुर बड़ी दुर्गा स्थान की पूजा हर वर्ष की भांति इस बार भी लोगों के आकर्षण का केंद्र है। यहां 100 फीट ऊंचा मीनाक्षी मंदिर के तर्ज पर पंडाल बनाया गया है जिसमें मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा विराज रही हैं।सप्तमी पूजा के मौके पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद ललन सिंह दुर्गा महारानी स्थान पहुंचे और महारानी के पूजा मेले का उद्घाटन फीता काटकर किया।
इसके बाद माथा टेक कर माता की पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मां से सुख संपत्ति, समृद्धि आपसी भाई चारा बना रहे यही आशीर्वाद मांगा। वहीं मौके पर तारापुर जदयू विधायक , डीआईजी डीएम और एसपी भी मौजूद रहे। सबसे पहले पहले ललन सिंह ने भव्य पंडाल का मुआयना किया। वहीं मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमने माता रानी से बिहार की सुख , शांति और समृद्धि की कामना की है। लोगों में आपसी सौहार्द बनी रहे ये भी कामना की है। इस मौके पर इस गांव के डॉक्टर नीतिश चंद दुबे और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। बता दें कि कल्याणपुर बड़ी दुर्गा महारानी स्थान पर डाक्टर नितीश दुबे के नेतृत्व में भव्य पूजा समारोह का आयोजन हर साल किया जाता है।
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More