
रांची, भारत वार्ता संवाददाता: झारखंड में भी कोरोना की हालत भयानक होती जा रही है. कला संस्कृति के सहायक निदेशक विजय पासवान की कोरोना से मौत हो गई है. वे 30 मार्च को संक्रमित हुए थे. 4 अप्रैल तक उनका घर पर ही इलाज हुआ. अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई. उनके परिजन रांची के प्राइवेट अस्पतालों में उन्हें लेकर गए मगर कहीं बेड नहीं मिला. इसके बाद उनके परिजन उन्हें लेकर पटना के लिए रवाना हुए लेकिन कल शाम पटना जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई .वह करीब 58 साल के थे .
पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 788 नये मरीज मिले हैं. वहीं, 24 घंटे में 8 लोगों की मौत हो गयी है. राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 5244 हो चुकी है.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More