पॉलिटिक्स

कर्नाटक विधान परिषद के उपसभापति ने दी जान

पटना डेस्क: भारतीय राजनीति आखिर कहां जा रही है. राज्यों से लेकर दिल्ली तक के सदन हो हंगामा के गवाह बन रहे हैं. सदाचार, शिष्टाचार और मर्यादा तार-तार हो रहे हैं. विरोधी दल के लोग विरोध के नाम पर आसन और शासन में बैठे लोगों का अपमान करते हैं. इसका दुष्परिणाम आज देश को देखने को मिला है. कर्नाटक विधान परिषद के उपसभापति और जेडीएस के नेता ने जान दे दी. 15 दिसंबर को कांग्रेस के विधान पार्षदों ने उन्हें कुर्सी से खींच कर नीचे उतारा था और एक जगह ले जाकर बंद कर दिया था. उप सभापति एसएल धर्मेगौड़ा विपक्ष के लोगों के दुर्व्यवहार से बेहद आहत थे. उन्होंने जान देने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उस घटना की चर्चा की है और उस पर दुख जताया है.रेल पटरी पर मिली लाश उन्होंने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है. धर्मेगौड़ा का शव चिकमगलुरु में कडूर तालुक के नजदीक एक रेलवे ट्रैक के पास मिला.

रात दो बजे मिला शव: धर्मेगौड़ा सोमवार की शाम को अपने फार्म हाउस से निकलकर कार से रेलवे पटरी के पास पहुंचे थे. ड्राइवर को कहा कि मैं थोड़ी देर में आ रहा हूं. बहुत देर तक जब वे नहीं लौटे तो ड्राइवर ने उन्हें फोन लगाया. फोन का स्विच ऑफ मिला. उसके बाद ड्राइवर ने फोन पर परिवार वालों को उनके नहीं लौटने की जानकारी दी. देर रात में उनकी लाश रेलवे पटरी पर मिली. उसके बाद परिवार और परिजनों में कोहराम मच गया.सौम्य व शांत आदमीपूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा उपसभापति के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने कहा कि वे एक सौम्य शांत आदमी थे.

Kumar Gaurav

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago