
Bharat varta desk: भारतीय जनता पार्टी के नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की पोती सौंदर्या ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली. पेशे से डॉक्टर सौंदर्या 30 साल की थी. उनका शव बेंगलुरु स्थित फ्लैट में फांसी के फंदे से लटका मिला. सौंदर्या की शादी हो चुकी थी और उनका 4 महीने का बच्चा था. सौंदर्या का बॉरिंग अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया गया. पुलिस ने बताया कि सौंदर्या ने आत्महत्या की है.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सौंदर्या सेंट्रल बेंगलुरु के बसंतनगर स्थित अपने फ्लैट में रहती थीं. वह बेंगलुरु के एम एम रमैय्या अस्पताल में डॉक्टर थीं. उनकी शादी 2018 में डॉ० नीरज एस से हुई थी. उन्होंने चार महीने पहले बच्चे को जन्म दिया था. बताया जा रहा है कि उनमें गर्भावस्था के बाद के अवसाथ के लक्षण थे. हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है.
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More