बड़ी खबर

करीबी बिल्डरों पर छापेमारी से तिलमिलाए ललन सिंह, कहा-जैसे कपड़े बदलते हैं, उसी तरह ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर रहे

Bharat Varta Desk: जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के करीबी बिल्डर गब्बू सिंह और अरविंद सिंह के बिहार और झारखंड के कई ठिकानों पर आयकर का छापा जारी है। इस बीच अपने समर्थकों के यहां हो रही कार्रवाई से तिलमिलाए ललन सिंह ने कहा है कि-यह जानी हुई बात है। केंद्र वाले, जहां उनके विरोधी रहते हैं उनके यहां वे ईडी और इनकम टैक्स की छापेमारी करवाते हैं। ललन सिंह ने कहा कि जैसे रोज कपड़ा बदला जाता है वैसे यह लोग सीबीआई और इनकम टैक्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने यह भी कहा कि कोई करीबी क्या होता है, जिस पर जो कार्रवाई होती है हो, आयकर और इडी वाले जो चाहें करें। यहां बता दें कि पिछले कुछ दिनों से ललन सिंह लगातार केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ हमलावर हैं। पिछले दिनों सीमांचल के दौरे पर आए देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने भाषण में ललन सिंह को निशाने पर लिया था। जवाब में ललन सिंह ने भी गृह मंत्री के खिलाफ जमकर हमला किया। लल्लन की करीबी के यहां हुई छापेमारी को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है।

रियल स्टेट कि इन दोनों कारोबारियों के खिलाफ इनकम टैक्स की कार्रवाई से बिहार और झारखंड के प्रशासनिक और राजनीतिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। दोनों राज्यों के कई बड़े प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों तथा मंत्री, सांसद व विधायकों से गब्बू सिंह का गहरा संबंध है। जानकारों का यह भी दावा है कि कई बड़े अधिकारियों और नेताओं की काली कमाई गब्बू के कारोबार में खपाई गई है। आईएएस व आईपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर -पोस्टिंग में भी गब्बू की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

2 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

3 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

3 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

4 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

4 days ago