
Bharat varta desk:भाकपा से कांग्रेस में शामिल हाेने के बाद पहली बार कन्हैया कुमार शुक्रवार पटना पहुंचे। उनके साथ गुजरात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हार्दिक पटेल और विधायक जिग्नेश मेवाणी भी हैं। तीनों स्टार प्रचारक बंद कर बिहार विधानसभा की दोनों सीटों पर उपचुनाव में पार्टी का प्रचार करेंगे। हवाई अड्डे से लेकर सदाकत आश्रम में युवा नेताओं का बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। इन नेताओं ने कहा कि तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत को सुनिश्चित करनी है। बिहार में कांग्रेस को मजबूत बनाना है। किसके साथ आगे आने वाले लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी और भाजपा की सरकार को केंद्र से बेदखल करना है और कांग्रेस की सरकार बनानी है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन मोहन झा, चुनाव अभियान समिति के संयोजक अखिलेश प्रसाद सिंह, बिहार के प्रभारी भक्त चरण दास, वरिष्ठ नेता प्रवीण कुशवाहा समेत कई नेता मौजूद थे।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More