
भारत वार्ता डेस्क : सीपीआई में हाशिये पर चल रहे जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार 28 सितंबर को कांग्रेस पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। कांग्रेस मुख्यालय में उन्हें और गुजरात से विधायक जिग्नेश मेवानी को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी देशभर में बीजेपी विरोधी युवा नेताओं की नई टीम बना रहे हैं। कन्हैया इस टीम के अहम सदस्य हो सकते हैं। कांग्रेस में कन्हैया कुमार की भूमिका राष्ट्रीय स्तर की हो सकती हैं। कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी को कांग्रेस में लाने में पर्दे के पीछे से प्रशांत किशोर का अहम भूमिका माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार प्रशांत किशोर भी जल्द ही औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे।
अपनी ही पार्टी से नहीं बन रही थी कन्हैया कुमार की
बता दें कि फरवरी में हैदराबाद में सीपीआई की अहम बैठक हुई थी। इसमें कन्हैया कुमार द्वारा पटना में की गई मारपीट की घटना को लेकर निंदा प्रस्ताव पास किया गया था। बैठक में पार्टी के 110 सदस्य मौजूद थे जिसमें तीन को छोड़कर बाकी सभी ने कन्हैया के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास करने का समर्थन किया था। इस घटनाक्रम के बाद कन्हैया की जदयू नेता से मुलाकात को अहम माना जा रहा था। बता दें कि कन्हैया बेगूसराय के रहने वाले हैं। उन्होंने 2019 में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़ा था।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More