बड़ी खबर

ओमीक्रॉन वेरिएंट का दिल्ली में भी दस्तक, दिल्ली में पहला मामला, भारत में अब तक 5 केस

Bharat Varta Desk : ओमीक्रॉन का खतरा अब दिल्ली तक पहुंच चुका है. राजधानी दिल्ली में भी ओमीक्रॉन का पहला मरीज मिला है. इस बात की पुष्टि खुद दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की है. ये व्यक्ति अफ्रीकी देश तंजानिया से भारत आया था. इस व्यक्ति के संपर्क में आए 6 लोगों के सैंपल का भी जीनोम सीक्वेंसिंग कराया गया था. सत्येंद्र जैन ने रविवार को बताया कि अब तक कोविड-19 के लिए पॉजिटिव परीक्षण करने वाले 17 लोगों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से 12 नमूनों के लिए जीनोम अनुक्रमण किया गया है. बारह नमूनों में से एक में ओमीक्रॉन वेरिएंट था. उन्होंने कहा कि ओमीक्रॉन से प्रभावित देशों से सभी उड़ानें रोक दी जानी चाहिए.

तंजानिया के इस मरीज के साथ ही भारत में अब कोरोना के ओमीक्रॉन वेरिएंट के 5 मरीज हो चुके हैं. इनमें से दो कर्नाटक, एक गुजरात और एक महाराष्ट्र से हैं. फिलहाल 16 रोगी ओमीक्रॉन होने के संदेह में एलएनजेपी अस्पताल में निगरानी में है. इस सप्ताह की शुरुआत में कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट्र में ओमीक्रॉन वेरिएंट की पुष्टि हो चुकी है. इससे पहले दुबई के रास्ते दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन से लौटे डोंबिवली निवासी का शनिवार को ओमिक्रॉन वेरिएंट का पता चला था. यह महाराष्ट्र में पहला और भारत में चौथा ओमिक्रॉन मामला था. इससे पहले गुजरात में एक और कर्नाटक में दो ओमीक्रॉन मामले की पुष्टि हुई थी. वहीं जिम्बाब्वे से यात्रा करने वाले 72 वर्षीय का गुजरात के जामनगर में कोरोना वायरस के ओमीक्रॉन वेरिएंट के लिए पॉजिटिव पाया गया, जबकि दक्षिण अफ्रीका से लौटे और बिना किसी यात्रा इतिहास वाले व्यक्ति को कर्नाटक में ओमीक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित पाया गया.

एयर अरबिया का एक विमान 95 यात्रियों को लेकर आज नागपुर पहुंचा. इन सभी यात्रियों का एयरपोर्ट पर आरटी-पीसीआर टेस्ट हुआ. जल्द ही इनके रिपोर्ट सामने आएंगे. सभी यात्रियों को होम क्वारंटाइन नियम का पालन करना होगा. नागपुर नगर निगम के उपायुक्त ने यह जानकारी दी है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल समेत 23 आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा -कोई सबूत नहीं

Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More

3 days ago

बिहार में अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों पर निकली बहाली

Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More

4 days ago

पेरू में हवाई हादसा, 15 मरे, झारखंड में एयर एंबुलेंस दुर्घटना में सात की जान गई

Bharat varta Desk ‌‌ पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More

6 days ago

नेपाल में नदी में बस गिरी, 18 यात्रियों की मौत

Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More

7 days ago

बिहार के आईजी के सरकारी आवास पर आंध्र पुलिस का रेड

Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More

7 days ago

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

2 weeks ago