बड़ी खबर

ऑक्‍सीजन की आपूर्ति को दुरुस्‍त करने के लिए पीएम मोदी फ्रंटफुट पर, लगातार कर रहे हाईलेवल बैठक

Bharat Varta Desk : देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते ऑक्‍सीजन की किल्‍लत हो गई है। ऑक्‍सीजन की आपूर्ति को दुरुस्‍त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद कमान संभाल ली है। प्रधानमंत्री मोदी ऑक्सीजन की आपूर्ति की समीक्षा करने और इसकी उपलब्धता को बढ़ाने के तरीकों और साधनों पर चर्चा करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की। समाचार एजेंसी एएनआइ ने प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ के हवाले से बताया कि इस बैठक में अधिकारियों ने पीएम मोदी को पिछले कुछ हफ्तों में ऑक्सीजन की आपूर्ति में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों पर जानकारी दी।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि इस बैठक में पीएम मोदी ने ऑक्‍सीजन की आपूर्ति बढ़ाने के लिए कई पहलुओं पर तेजी से काम करने की जरूरत पर जोर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों से ऑक्सीजन का उत्पादन बढ़ाने, वितरण की गति तेज करने और अस्‍पतालों को ऑक्‍सीजन मुहैया कराने के बेहतर तरीकों का इस्‍तेमाल करने को कहा।

इस बैठक में अधिकारियों की ओर से प्रधानमंत्री को बताया गया की ऑक्‍सीजन की मांग की पहचान करने और उसकी पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्यों के साथ समन्वय किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि मौजूदा वक्‍त में देश के 20 राज्‍यों में रोजाना 6,785 मीट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की जरूरत है जिसके जवाब में 21 अप्रैल से रोजाना इन राज्यों को 6,822 मीट्रिक टन ऑक्‍सीजन की आपूर्ति की गई है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

1 day ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

5 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

5 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

5 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago