
पटना संवाददाता
केंद्र सरकार के नए नियम से बिहार और झारखंड के लाखों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभ से वंचित हो सकते हैं. अब नई व्यवस्था के अनुसार किसान सम्मान निधि पाने के लिए अब यह जरूरी है कि किसान के नाम से जमीन की दाखिल खारिज हो यानी उसके नाम से जमीन को. अब केवल भू स्वामित्व प्रमाण पत्र से काम नहीं चलेगा. योजना के लाभुकों में शामिल होने के लिए जमीन का म्यूटेशन अपने नाम से कराना जरूरी होगा. बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में ज्यादातर किसानों की जमीन संयुक्त परिवार में है. अधिकतर जमीने दादा -परदादा के नाम से चली आ रही हैं. केवल केवल खेतों में बंटवारा हुआ है, कागजों पर बटवारा नहीं हुआ है. कागजों पर नामांतरण नहीं हुआ है. ऐसे में भारी संख्या में किसान सम्मान निधि योजना के लिए फार्म ही नहीं भर पाएंगे.
बिहार में सम्मान निधि पाने वाले 60 लाख किसान
बिहार में कुल किसानों की संख्या पौने दो करोड़ के आसपास है. अभी तक मात्र 60 लाख किसानों को पीएम सम्मान योजना का लाभ मिला है. नए नियम के चलते किसानों की मुश्किलें ऐसी बढ़ेंगी जिससे लाभुकों की संख्या और भी घट सकती है. उन्हें अब पहले अपनी जमीन का दाखिल खारिज कराना पड़ेगा उसके बाद हुए सम्मान के हकदार हो पाएंगे.
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More