बड़ी खबर

एसपी नौशाद आलम को जन्नोमुखी पुलिसिंग के लिए रांची में मिलेगा जनहित सर्वोच्च सम्मान, डॉ सुरेंद्र को बच्चों पर काम का अवार्ड


Bharat varat desk:
साहिबगंज के एसपी मोहम्मद नौशाद आलम को बेहतरीन पुलिसिंग के लिए रांची में अवार्ड मिलेगा। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर झारखंड की राजधानी में विभिन्न संस्थाओं की ओर से आयोजित एक बड़े समारोह में एसपी को जनहित सर्वोच्च सम्मान 2023 से नवाजा जाएगा। इस समारोह में साहिबगंज जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉक्टर सुरेंद्रनाथ तिवारी को जनहित अवार्ड प्रदान किया जाएगा।


इस कार्यक्रम में झारखंड में रहने वाले कुछ विशिष्ट लोगों को विशिष्ट कामों के लिए सम्मान प्रदान किया जा रहा है। इसमें सामाजिक क्षेत्र के ज्यादातर लोग शामिल हैं। इकलौते पुलिस अधिकारी और साहिबगंज के एसपी नौशाद आलम को उनके सर्व धर्म समभाव और जनोन्मुखी कार्यशैली को लेकर यह अवार्ड प्रदान किया जा रहा है। अवार्ड देने वाली संस्थाओं की ओर से कहा गया है कि जनजातीय और अल्पसंख्यक बहुल साहिबगंज जिले में अपने संक्षिप्त कार्यकाल में एसपी ने जनता के बीच अच्छी छवि बनाई है। अपराध नियंत्रण और बेहतरीन पुलिसिंग के अलावे जनता के बीच एसपी ने पैठ बनाई है।


डॉ सुरेंद्र नाथ तिवारी को जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य के रूप में बच्चों की उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया जा रहा है। सदस्य बनने के बाद डा. तिवारी ने सालों से गायब कई बच्चों को बरामद करवा कर उनके घर तक पहुंचाने का काम किया है। पिछले दिनों वर्ष 2009 में मुक बधिर स्कूल से गायब हुए दो बच्चों का पता लगाकर उन्हें उनके परिवार वालों तक पहुंचाया गया है। मुक बधिर ये बच्चे पटना में रह रहे थे। डा. तिवारी पिछले एक दशक से सोशल वर्कर के रूप में जनजातीय और दिव्यांग बच्चों के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने जनजातीय विषयों पर किताबें भी लिखीं हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago