राज्य विशेष

एसपी का फरमान -पुलिसकर्मियों को सुबह-शाम केला खिलाइए, तंदुरुस्त बनाइए


Bharat varta desk: एसपी पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य को लेकर काफी गंभीर हैं। उनका मानना है कि ड्यूटी के दौरान समय नहीं मिलने के कारण पुलिसकर्मी सही ढंग से खाना नहीं खा पाते हैं। इसके चलते उन्हें स्वास्थ संबंधी कई समस्याएं हो जाती हैं। इसीलिए एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को सुबह-शाम दो-दो केले खिलाने का निर्देश जारी किया है। सभी थानाध्यक्षों को लिखे पत्र में एसपी ने कहा है कि केला पौष्टिक फल है। सुबह और शाम को गिनती के समय वे अपने मातहत सभी पुलिसकर्मियों को दो दो केले खिलाएं।इंदौर के पश्चिम इलाके के एसपी महेशचंद्र जैन ने यह आदेश निकाला है। थाना प्रभारियों को भेजे पत्र में उन्होंने लिखा है कि वे केले खरीदने का पैसा सरकारी फंड से लगाएं। यदि उनके पास फंड की कोई समस्या हो तो वह उन्हें बताएं। एसपी ने यह भी कहा कि इसके लिए थोक केला विक्रेता से संपर्क कर अच्छी गुणवत्ता के केले किफायती दर पर खरीदे जाएं। एसपी ने एएसपी, सीएसपी और एसडीओपी से भी इस तरफ ध्यान देने को कहा है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

16 hours ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

2 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

2 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

1 week ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

2 weeks ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

3 weeks ago