
भारत वार्ता सेंट्रल डेस्क: एसपी के कार्यालय में तैनात एएसपी दुष्कर्म पीड़िता महिला के साथ दुष्कर्म करना चाहता था लेकिन वह गिरफ्तार कर लिया गया . यह मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर का है . पुलिस उपायुक्त (पूर्व) कार्यालय की महिला अपराध शाखा के प्रभारी एसीपी (सहायक पुलिस आयुक्त) कैलाश बोहरा ने दुष्कर्म मामले में कार्रवाई की एवज में पीड़िता की इज्जत लूटना चाहता था . भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कैलाश बोहरा को रविवार को उस समय गिरफ्तार किया जब उसने अपने ही कार्यालय में पीड़िता को बुला कर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की.पुलिस अधिकारी ने यह दुस्साहस जिले के उपायुक्त कक्ष के ठीक नीचे स्थित अपने कार्यालय में किया.
एसीबी डीजी बीएल सोनी ने बताया कि बलात्कार पीड़िता से करवाई करने के लिए पहले ₹50000 भी ले चुका था . पीड़िता ने उनके यहां इसकी शिकायत दर्ज कराई थी. एसीपी पीड़िता को रोज-रोज बुला रहा था. उसने दुष्कर्म करने के लिए रविवार को ऑफिस इसलिए बुलाया था कि उस दिन वहां कोई नहीं रहता है .अवकाश का दिन होने के कारण दिन में कार्यालय सूना पड़ा रहता है. प्लानिंग के अनुसार आसपास तैनात ब्यूरो के अधिकारियों ने एसीपी को दबोच लिया.
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More