बड़ी खबर

एयर इंडिया की फ्लाइट में चमगादड़, फिर देखिए कैसे मचा हड़कंप,……

Bharat Varta desk
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट एयर पोर्ट से गुरुवार की रात 2:20 मिनट पर उड़ान भरने वाले एयर इंडिया की जहाज के साथ अजीब घटना हुई. अमेरिका के लिए जा रहे इस जहाज में उड़ान भरने के आधे घंटे बाद पायलट ने जहाज के भीतर चमगादड़ देखा. उसके बाद तो हड़कंप मच गया. आनन-फानन में जहाज को लैंड कराया गया. एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि AI-105 DEL-EWR विमान के लिए लोकल स्टैंडबाई इमरजेंसी घोषित की गई . करीब 4 बजे सुबह जहाज के लैंड कराने के बाद पाया गया कि केबिन में क्रू मेंबर्स ने चमगादड़ देखा. वन विभाग के लोगों को चमगादड़ निकालने के लिए बुलाया गया. ए एन आई की रिपोर्ट के मुताबिक जहाज में धुआं भरने के बाद मरे हुए चमगादड़ को निकाला जा सका. इस बीच यात्रियों को दूसरे जहां से न्यूयॉर्क भेजा गया. फिलहाल DGCA ने मामले में इंजीनियरिंग टीम से पूरी रिपोर्ट सौंपने की बात कही है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस- आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर का भी ट्रांसफर

Bharat varta Desk पटना, विशेष संवाददाता बिहार सरकार ने गुरुवार की रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल… Read More

1 hour ago

बैद्यनाथ और नाथवानी राज्यसभा चुनाव जीते

Bharat Varta Desk झारखंड में राज्यसभा चुनाव में मतगणना पूरी होने के बाद एनडीए समर्थित… Read More

15 hours ago

एस.डी. संजय बिहार के नए महाधिवक्ता

Bharat varta Desk विधि संवाददाता, पटना। बिहार सरकार ने वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भारत सरकार के अतिरिक्त… Read More

16 hours ago

पटना का नाम बदलेगा, पाटलिपुत्र कहलाएगी राजधानी

Bharat varta Desk बिहार की राजधानी पटना को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा फैसला लिया है.… Read More

2 days ago

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

5 days ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

1 week ago