
पटना, भारत वार्ता संवाददाता: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को एम्स में भर्ती हो गए हैं। भर्ती होने के पहले डॉक्टर ने उनकी आंख का चेकअप किया। हालांकि मुख्यमंत्री ने कल भी एम्स में नाक, कान, गला रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर आलोक ठक्कर और नेत्र रोग विशेषज्ञ डाक्टर टिटियाल से परामर्श लिया था।
सूत्रों ने बताया कि उनकी आंख का ऑपरेशन भी हो सकता है। ऐसी स्थिति में वे करीब चार-पांच दिनों तक अस्पताल में रहेंगे। इसके पहले मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे को लेकर यह कयास लगाई जा रही थी कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने जा रहे हैं। उसके बाद केंद्रीय कैबिनेट में जदयू के शामिल होने पर बात हो सकती है मगर दिल्ली पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया था कि वे आंख की जांच कराने दिल्ली आए हैं। यहां किसी राजनीतिक मकसद से नहीं आए हैं हालांकि जानकारों का यह भी कहना है कि मुख्यमंत्री के ठीक होने के उपरांत हो सकता है प्रधानमंत्री से उनकी मुलाकात हो।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More