
मुजफ्फरपुर संवादाता : पार्ट थर्ड की परीक्षा रद्द होने की सूचना नहीं होने पर रविवार को एमडीडीएम कॉलेज में छात्राओं ने हंगामा किया और सड़क जाम कर दिया. छात्राओं का आरोप था कि परीक्षा की तारीख बदलने की सूचना उन्हें कॉलेज की तरफ से नहीं दी गयी. उन्होंने कॉलेज के कर्मचारियों पर बदसलूकी का भी इल्जाम लगाया.
छात्राओं ने बताया कि पहले छह दिसंबर को परीक्षा होनी थी लेकिन जब हमलोग आये तो पता चला कि आज परीक्षा नहीं होगी. इसकी कोई सूचना हमें नहीं दी गयी. हमलोग ग्रामीण इलाकों से आते हैं, इतनी दूर से आने जाने में परेशानी होती है. कॉलेज को इसकी सूचना हमें देनी चाहिए. अखबार में परीक्षा की तारीख बदलने की बात पर छात्राओं ने कहा कि कॉलेज पर नोटिस नहीं चिपकाया गया.
छात्राओं ने कहा कि हमारे साथ कॉलेज के कर्मचारियों ने गलत व्यवहार किया. परीक्षा नहीं होने और कर्मचारियों से बहस के बाद आक्रोशित छात्राओं ने कॉलेज के सामने सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम हो जाने के बाद वहां अफरातफरी मच गयी. कई गाड़ियों की लाइन वहां लग गयी. जाम हटाने के लिए पुलिस को सूचना दी गयी. इसके बाद पहुंची पुलिस ने छज्ञत्राओं को समझाने की कोशिश की लेकिन छात्रायें नहीं मान रहीं थी. काफी देर समझाने के बाद छात्राओं ने आंदोलन खत्म किया. परीक्षा विभाग ने छह दिसंबर की परीक्षा की तारीख बदलकर 11 दिसंबर कर दी है.
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More
Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More
Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More