पॉलिटिक्स

एमएलसी चुनाव के लिए राजद ने जारी की 21 उम्‍मीदवारों की सूची

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में स्थानीय निकाय कोटे के विधान पार्षद (एमएलसी) के 24 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए राजद ने 21 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। नवादा, समस्तीपुर और पूर्णिया सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने उम्मीवारों की लिस्ट जारी किया है। जगदानंद सिंहने बताया कि बचे हुए तीन सीटों के उम्मीदवार का नाम भी जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा।
राजद द्वारा भागलपुर सीट सहयोगी दल सीपीआई को दिया गया है। भागलपुर से सीपीआई के संजय यादव उम्मीदवार होंगे। राजद ने पटना से कार्तिकेय कुमार, मुंगेर-जमुई-लखीसराय से अजय सिंह, औरंगाबाद से अनुज कुमार सिंह, गया से रिंकू यादव, भोजपुर-बक्सर से अनिल सम्राट, कटिहार से कुंदन कुमार, सारण से सुधांशु रंजन पांडे, सिवान से विनोद जायसवाल, नालंदा से वीर मणि कुमार उर्फ बीरण यादव, रोहतास से कृष्ण सिंह, गोपालगंज से दिलीप सिंह, मधुबनी से मेराज आलम, सहरसा-मधेपुरा से अजय सिंह, बेगूसराय-खगड़िया से मनोहर यादव, दरभंगा से उदय शंकर यादव, पूर्वी चंपारण से राजेश कुमार रौशन उर्फ बबलू देव, वैशाली से सुबोध राय, पश्चिम चंपारण से सौरभ कुमार, मुजफ्फरपुर से शंभू सिंह, सीतामढ़ी से कब्बू खिरहर को उम्मीदवार घोषित किया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 hour ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

3 days ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

4 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

4 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

2 weeks ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

2 weeks ago