राज्य विशेष

एडीजे के सिर पर रॉड से वार फिर मारी टैंपू से टक्कर,आज हाईकोर्ट में होगी सुनवाई


रांची, भारत वार्ता संवाददाता
धनबाद के एडीजे उत्तम आनंद की मौत हत्या की ओर जाती दिख रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि उनके सिर पर किसी भारी चीज से चोट किया गया। उसके बाद टैंपू से टक्कर मारी गई। हजारीबाग में रहने वाले एडीजे उत्तम आनंद के पिता सदानंद प्रसाद ने कहा है कि बेटे सिर पर पहले रॉड से वार किया गया, उसके बाद टैंपू से धक्का मारा गया। जिन लोगों के खिलाफ उन्होंने फैसले दिए हैं उन्होंने उनके बेटे की हत्या कराई है।

पकड़े गए टेंपो और चालक

उधर दूसरी ओर बुधवार की देर रात रांची पाथरडीह बस स्टैंड के पास के गांव से उस टेंपो को बरामद कर लिया गया जिससे कल धनबाद में मॉर्निंग वॉक के दौरान एडीजे को टक्कर मारी गई थी। ड्राइवर गोपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह जानकारी मिली है कि घटना के कुछ देर पहले उस टैंपू को चुराया गया था। कहने का मतलब है कि यह पूरा मामला एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा लग रहा है।

आज हाई कोर्ट में होगी सुनवाई

उधर झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले की रिपोर्ट के साथ धनबाद के एसएसपी को तलब किया है। आज कोर्ट में उन्हें बताना होगा कि इस मामले में अभी तक पुलिस ने क्या कार्रवाई की है। मुख्य न्यायाधीश राजीव रंजन खुद इस मामले की सुनवाई करेंगे।

कल काम का बहिष्कार करेंगे झारखंड के वकील
इस घटना के विरोध में कल झारखंड राज्य के सभी न्यायालयों के वकील काम का बहिष्कार करेंगे। बार काउंसिल ऑफ झारखंड की ओर से इसका फैसला लिया गया है। यहां बता दें कि कुछ दिन पहले रांची जिले के तमाम में वकील मनोज झा की भी बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

6 hours ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

3 days ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

4 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

4 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

2 weeks ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

2 weeks ago