बड़ी खबर

एग्जिट पोल में झारखंड और महाराष्ट्र में एनडीए की सरकार

Bharat varta Desk

महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले आए Exit Poll इंडिया गठबंधन के लिए तगड़ा झटका बन गए. एग्जिट पोल के Poll of Polls में महाराष्ट्र और झारखंड दोनों ही राज्यों में एनडीए सरकार बनाती नजर आ रही है, इसके अलावा यूपी उपचुनाव में भी बीजेपी इंडिया गठबंधन पर हावी नजर आ रहा है.

महाराष्ट्र की 288 सीटों पर एक चरण में मतदान हुआ था. यहां महायुति और महा विकास अघाड़ी में जोरदार मुकाबला था. यह इसलिए भी खास था क्योंकि इस बार महाराष्ट्र चुनाव भाजपा-कांग्रेस के साथ-साथ दोफाड़ हुईं शिवसेना और एनसीपी के दोनों गुटों के लिए भी अग्निपरीक्षा की तरह था. यही हाल झारखंड में भी था, जहां पिछले 24 साल से हर चुनाव में सरकार बदलती रही है. सोरेन को उम्मीद थी कि इस बार वह एक बार फिर सत्ता में वापसी कर सकते हैं, मगर Poll of Polls में नजर आ रहे अनुमान कुछ और ही बयां कर रहे हैं.

झारखंड चुनाव की 81 सीटों के एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनती नजर आ रही है. इनमें MATRIZE का EXIT POLL में NDA 42-47 सीट, INDIA 25-30 सीट और अन्य 1-4 सीटें जीत सकते हैं. axis MY INDIA के एग्जिट पोल में NDA को 25 सीट, INDIA गठबंधन को 53 सीट और अन्य को 3 सीट मिल सकती हैं. CHANAKYA STRATEGIES ने अनुमान जताया है कि झारखंड में एनडीए को 45 से 50, इंडिया गठबंधन को 35 से 38 और अन्य को 3 से 5 सीटें मिल सकती हैं. जबकि पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल में एनडीए को 42 से 48 और इंडिया गठबंधन 16 से 23 सीटें जीत सकता है. P Marq के एग्जिट पोल में इंडिया गठबंधन को आगे दिखाया गया है जो 37 से 47 सीटें जीत सकती है, जबकि एनडीए के खाते मे 31 से 40 सीटें ही आने का अनुमान है.

बात अगर पोल ऑफ पोल्स की करें तो यहां एनडीए को 37 से 42 सीटें जीत सकती है, जबकि इंडिया गठबंधन यहां 33 से 38 सीटें ही हासिल कर सकती है. हालांकि यह पूर्वानुमान है और 23 नवंबर को मतगणना के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

3 days ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

5 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

6 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

7 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

1 week ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

1 week ago