
पटना, भारत वार्ता संवाददाता: मधुबनी के मोहम्मदपुर गाँव में बदमाशों द्वारा एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या के मामले में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला किया है. उन्होंने कहा है कि सत्ता संरक्षित बेख़ौफ अपराधियों ने दिन-दहाड़े होली के दिन एक ही परिवार के 5 लोगों का जघन्य नरसंहार किया. प्रदेश की कानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है. तेजस्वी ने पूछा है कि नीतीश-भाजपा सरकार बताए कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों है कि वो जब मर्ज़ी जहां मर्ज़ी पूरे परिवार का नरसंहार कर देते है? कुछ महीने पूर्व गोपालगंज जिले में भी ऐसा ही जघन्य नरसंहार हुआ था. उसके दोषी भी खुलेआम घुम रहे है. नीतीश-भाजपा के ऐसे संरक्षण से ही अपराधियों का मनोबल ऊँचा हुआ है. तेजस्वी ने कहा है कि राज्य के सभी लोगों को जाति और धर्म के बंधन से ऊपर उठकर अपराधियों को संरक्षण देने वाली अपराधी सरकार के खिलाफ एकजुट होना चाहिए .
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More
Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More
Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More