ब्रेकिंग न्यूज़

एक ही परिवार के पांच लोगों ने दे दी जान


सुपौल संवाददाता: सुपौल जिले में एक ही परिवार के 5 लोग बंद कर में फंदे पर लटके मिले हैं . इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.
मामला राघोपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर पंचायत के गद्दी गाव की हैं ,जहां देर रात गाँव के मिश्री लाल साह के घर से तेज बदबू आने पर लोगों ने मुखिया को सूचित किया . मुखिया मोहम्मद तस्लीम ने रात के करीब 9 बजे ग्रामीणों की मदद से खिड़की को खोला तो बंद घर मे एक साथ परिवार के सभी 5 लोगो को फंदे से लटके देखा. मुखिया द्वारा घटना की सूचना स्थानीय थाना और एसपी मनोज कुमार को दी गई . पुलिस ने पहुंचकर पांचों लाशों को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

मुखिया ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि इस परिवार ने आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या की है. जन्म देने वालों में माता-पिता और 3 बच्चे शामिल हैं .एसपी मनोज कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया और बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि इस परिवार के पास कोई रोजगार नहीं था. परिवार ने पुश्तैनी जमीन भी कुछ दिन पहले बेच दी थी.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

27 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास वैभव मगध रेंज के आईजी बनें

Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More

22 hours ago

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

2 days ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

3 days ago

गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, कल होगा सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का शपथ गहण

Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More

5 days ago