राज्य विशेष

एक आईएएस अधिकारी के घर धर्म परिवर्तन की तकरीर का वीडियो वायरल, पुलिस कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

Bharat varta desk एक आईएएस अधिकारी के घर धर्मांतरण की तकरीर का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया में चर्चा का विषय है। इस वीडियो के आधार पर उक्त आईएएस का धर्मांतरण गिरोह से कनेक्शन की बात कही जा रही है। इस वीडियो में आईएएस अधिकारी के सरकारी आवास पर उनकी मौजूदगी में धर्म परिवर्तन को लेकर तकरीर हो रही है। तकरीरों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह कुछ मुस्लिम समाज के लोगों के साथ बैठे हैं और धर्म परिवर्तन के फायदे गिना रहे वक्ता को सुन रहे हैं. इतना ही नहीं वीडियो में आईएएस अधिकारी भी धर्म के प्रचार की बातें कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह वीडियो उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के चेयरमैन इफ्तिखारुद्दीन के सरकारी आवास का है। मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वीडियो मामला तूल पकड़ने पर पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने एक आईपीएस अधिकारी को इसकी जांच के आदेश दिए हैं। वीडियो की सत्यता और इसमें आईएएस अधिकारी द्वारा नियमों के उल्लंघन के बिंदुओं को देखा जा रहा है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

15 hours ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

16 hours ago

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

1 day ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

1 day ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

2 days ago