बड़ी खबर

एक्शन में बिहार के नए राज्यपाल, जेपी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को किया बर्खास्त

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार के नए राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर एक्शन मोड में दिख रहे हैं। उन्होंने पहले पदभार ग्रहण करने के कुछ दिन बाद ही बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के सात विश्वविद्यालय के कुलसचिव (रजिस्ट्रार) के कार्य करने पर रोक लगा दी थी। अब उन्होंने जेपी विश्वविद्यालय, छपरा के कुलसचिव रवि प्रकाश ‘बबलू’ को बर्खास्त करते हुए उन्हें पदमुक्त कर दिया है।
बता दें कि राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सूबे के जिन सात विश्वविद्यालय के कुलसचिव के कामकाज पर तत्काल प्रभाव से रोक और इनमें स्व एक को बर्खास्त किया है, ये वो कुलसचिव हैं जिन्हें पूर्व राज्यपाल फागू चौहान के द्वारा मनोनीत किया गया था। नये राज्यपाल ने एक विश्वविद्यालय के वित्तीय सलाहकार और वित्त अधिकारी के काम काज पर भी रोक लगायी है। उनकी नियुक्ति भी फागू चौहान ने अपने तबादले की खबर आने के बाद की थी।

भ्रष्टाचार पर राजभवन की स्ट्राइक!

करीब एक महीने पहले बिहार के राज्यपाल नियुक्त हुए राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने ये दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि राज्यपाल ही बिहार के विश्वविद्यालयों के प्रमुख यानि कुलाधिपति भी होते हैं। आर्लेकर से पहले बिहार के राज्यपाल रहे फागू चौहान के समय सूबे के विश्वविद्यालयों के भ्रष्टाचार का केंद्र बन जाने की चर्चा आम थी। हद ये कि बिहार से अपने तबादले के बाद भी फागू चौहान ने न सिर्फ एक विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति की बल्कि कई कुलसचिव का ट्रांसफर भी कर दिया था। राजभवन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भ्रष्टाचार की शिकायत पर ही ये कार्रवाई की गयी है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago