
पटना, भारत वार्ता संवाददाता:
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह आज फिर उपेंद्र कुशवाहा से मिलने पहुंचे। उपेंद्र कुशवाहा ने उनका स्वागत किया। इसके पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के पूर्व भी ललन सिंह उपेंद्र के घर गए थे। इस बार दोनों की मुलाकात के कई मायने लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ललन सिंह उपेंद्र कुशवाहा को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाने की तैयारी में है। फिलहाल उपेंद्र पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हैं। प्रदेश अध्यक्ष के पद पर उमेश कुशवाहा हैं जिन्हें केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते बनाया था। उपेंद्र कुशवाहा से पार्टी में शामिल हुए पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा, जय कुमार सिंह और पूर्व विधायक मनजीत सिंह समेत कई नेता आज मिले हैं। उपेंद्र से मुलाकात पर ललन सिंह ने कहा कि वे उनके पुराने मित्र हैं। उनकी मुलाकात पर यदि विरोधियों को परेशानी हो रही है तो इसमें वे क्या कर सकते हैं?
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More