
Bharat varta desk: बिहार में होने वाले 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर महागठबंधन दलों में दरार आ गई है। मुंगेर जिला के तारापुर विधानसभा और मधेपुरा जिला के कुशेश्वर विधानसभा सीट पर राजद ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। तारापुर से जहां भागलपुर के रहने वाले राजद नेता और प्रमुख कारोबारी अरुण कुमार साह को लड़ाने का फैसला किया गया है वही कुशेश्वरस्थान से गणेश भारती सदा को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। इसकी घोषणा राजद कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह समेत अन्य नेताओं ने की। मगर इस मौके पर कांग्रेस या दूसरे घटक दल के नेता मौजूद नहीं थे। दरअसल कुशेश्वरस्थान से अभी तक कांग्रेस अपना उम्मीदवार देती रही है मगर इस बार राजद ने वहां से अपना उम्मीदवार उतार दिया है। उस सीट को लेकर पिछले दिनों कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास लालू प्रसाद यादव से मिले थे मगर राजद का कहना था कि कांग्रेस वहां अभी तक लगातार हारती आ रही है। इसलिए इस बार वहां से राजद लड़ेगा।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More