
Bharat varta desk: महाराष्ट्र सरकार का भविष्य आज सुप्रीम कोर्ट में तय होगा। शाम को 5 बजे शिवसेना के उस याचिका पर कोर्ट सुनवाई करेगा जिसमें महाराष्ट्र के राज्यपाल के उस फैसले को चुनौती दी गई है जिसमें उन्होंने 30 तारीख को सरकार को बहुमत साबित करने को कहा है।
दरअसल दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मंगलवार को मंत्र लेने के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सरकार बनाने को लेकर सक्रिय हो गए हैं।
खबर है कि मंगलवार को अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस के बीच हुई मीटिंग के दौरान महेश जेठमलानी समेत कई दिग्गज वकील भी मौजूद थे। सूत्रों का कहना है कि इस मीटिंग में सरकार के गठन और कानूनी विकल्पों को लेकर चर्चा हुई। भाजपा सूत्रों ने कहा कि इस दौरान यह बात भी सामने आई कि यदि फ्लोर टेस्ट को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाती है तो क्या होगा। अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस के बीच इस मसले पर करीब दो घंटे तक बातचीत हुई थी।
उधर बहुमत साबित करने के राज्यपाल के फैसले के खिलाफ सरकार सुप्रीम कोर्ट चली गई है। उसकी याचिका पर आज शाम को सुनवाई होने वाली है। देखना यह है कि क्या सुप्रीम कोर्ट राज्यपाल के उस फैसले को रोक देगा जिसमें सरकार को कल बहुमत साबित करने को कहा गया है। यदि राज्यपाल के फैसले पर रोक नहीं लगा तो उद्धव सरकार का माना जा रहा है। यदि फैसले पर वोटरों का लगा देगा तो शिंदे गुट के विधायकों को तगड़ा झटका लगेगा।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More