पॉलिटिक्स

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी का चंपावत से चुनाव लड़ना लगभग तय, जल्द ही होगा औपचारिक ऐलान

Bharat Varta Desk : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चंपावत विधानसभा से उपचुनाव लड़ना लगभग तय हो गया है। विधायक कैलाश गहतोड़ी जल्द ही अपनी विधायकी से इस्तीफा दे देंगे, जिसके बाद धामी के लिए चंपावत सीट रिक्त हो जाएगी। (

24 अप्रैल को भाजपा की अहम बैठक में सीएम धामी को चुनाव लड़ाने का ऐलान हो सकता है। सूत्रों की मानें तो पार्टी हाईकमान और संगठन में चंपावत पर सहमति बन गई है, बस इसका औपचारिक ऐलान होना बाकी है।

धामी के सीएम बनने के बाद कई अन्य विधायकों ने भी सीट छोड़ने की पेशकश की थी। लेकिन पिछले दिनों चंपावत के दौ दिवसीय दौरे पर जिस तरह सीएम ने सक्रियता दिखाई थी और क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं की थी उससे इन कयासों को बल मिल गया, कि धामी चंपावत से ही चुनाव लड़ेंगे।

चंपावत से हमारे विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि विधायक कैलाश गहतोड़ी सीएम के लिए सीट छोड़ने को उत्साहित हैं। पार्टी संगठन और हाईकमान की तरफ से भी ये संदेश आ गया है कि धामी को चंपावत से ही लड़ाया जाए। 24 अप्रैल को भाजपा की अहम बैठक है जिसमें गहतोड़ी अपना इस्तीफा दे सकते हैं। इसी दिन धामी को चंपावत से चुनाव लड़ाने की घोषणा हो सकती है।

इसलिए मुफीद है धामी के लिए चंपावत सीट

  1. चंपावत विधानसभा क्षेत्र खटीमा से सटा हुआ
  2. दूसरी बार सीएम बनते ही सीएम का पहला दौरा चंपावत का रहा सीएम ने चंपावत के लिए कई घोषणाएं और विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

3. चंपावत विधानसभा में सैन्य परिवारों के वोटरों की अच्छी तादात है, जो भाजपा को परंपरागत वोटर रहे हैं।

  1. खटीमा से सटा होने के कारण जातीय और क्षेत्रीय समीकरण यहां सीएम धामी के लिए फिट बैठते हैं।
Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago