
रांची भारत वार्ता संवाददाता
ई-पास व्यवस्था खत्म करने से संबधित जनहित याचिका झारखंड हाईकोर्ट ने यह कहकर खारिज कर दी कि वर्तमान समय में ई-पास जरूरी है. निजी दैनिक जरूरतों के लिए वाहनों की जरूरत नहीं है. गुरुवार को मुख्य न्यायाधीश राजीव रंजन ने याचिका की सुनवाई के बाद स्पष्ट तौर पर कहा कि लोग पैदल भी चल सकते हैं. दैनिक कामों के लिए गाड़ी से चलना जरूरी नहीं है. उन्होंने कहा कि कोरोना के काल में सरकार ने यह व्यवस्था लोगों की सुरक्षा के लिए बनाई है. ऐसे में लोगों को सरकार का सहयोग करना चाहिए. बता दें कि अधिवक्ता रंजन कुमार सिंह ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि यह व्यवस्था लोगों की निजता पर हमला है. इसलिए इसे खत्म किया जाना चाहिए.
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More