बड़ी खबर

ई. जनार्दन सिंह कश्यप लगातार दूसरी बार बिहार अभियंता सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित

वार्षिक आम सभा और चुनाव संपन्न

पटना संवादाता: पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ई. जनार्दन सिंह कश्यप लगातार दूसरी बार बिहार अभियंता सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं। रविवार को संघ की वार्षिक आमसभा और संगठनात्मक चुनाव संपन्न हुआ। इसमें वर्ष 2020- 21 के लिए प्रदेश की नई कार्यकारिणी और उसके पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। आमसभा में वक्ताओं ने काम के दौरान इंजीनियरों की सुरक्षा की मांग की और इंजीनियरों पर होने वाले हमले पर चिंता व्यक्त किया। चुनाव में जूनियर इंजीनियर से लेकर इंजीनियर-इन-चीफ तक शामिल हुए।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ई. कश्यप ने कहा, प्रत्येक इंजीनियर के सम्मान और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ने ई. जनार्दन सिंह कश्यप ने कहा कि सभी इंजीनियरों के सम्मान की रक्षा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्हें प्रभावकारी सुरक्षा मिले। इसके साथ संगठन को मजबूती और विस्तार देने का काम करेंगे। संगठन बिहार के प्रत्येक इंजीनियर के हितों की रक्षा के लिए काम करे, इसकी पूरी कोशिश करेंगे।

बिहार अभियंता सेवा संघ के अन्य निर्वाचित पदाधिकारी-

महासचिव – ई. डॉ.सुनील कुमार चौधरी. सचिव (वित्त) – ई. कुमारी. उपाध्यक्ष – ई. अरुण कुमार, अंजनी कुमार और विनोद चौधरी. सचिव – शैलेश कुमार, कुमार अभिषेक, कृष्णा प्रसाद, अभिषेक कुमार राय और भगवान राय. संगठन सचिव – अविनाश कुमार और अंजू कुमारी. कार्यकारिणी सदस्य – ई. अंजनी कुमार, विश्व बंधु, राजीव रंजन, विजय शील कश्यप, उत्कर्ष भारती, अजय कुमार.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

जनता दल यू की पहली सूची जारी

Bharat varta Desk बिहार चुनाव को लेकर जेडीयू (JDU) उम्मीदवारों की पहली सूची सामने आ… Read More

3 hours ago

कल्याणपुर में मनेगी देश की अनोखी दिवाली, 11 लाख दीये जलेंगे, 200 ड्रोन उड़ेंगे

Bharat Varta Desk : बिहार के मुंगेर जिला का कल्याणपुर गांव अनोखे दुर्गा पूजा और… Read More

23 hours ago

बिहार चुनाव से पहले RJD की परेशानी बढ़ी, IRCTC घोटाले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी के खिलाफ आरोप तय

Bharat varta Desk लालू यादव एंड फैमिली को आईआरसीटीसी मामले में बड़ा झटका लगा है.… Read More

2 days ago

2 साल बाद रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन जेल से बाहर

Bharat varta Desk रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत… Read More

5 days ago