
Bharat varta desk:
देशभर में जनसंख्या नियंत्रण कानून हो रही मंथन के बीच केरल के एक चर्च ने यह घोषणा की है कि ईसाई परिवारों में जहां 5 से अधिक बच्चे होंगे उन्हें आर्थिक सहायता देगा। कोट्टायम जिले के पाला में स्थित कैथोलिक चर्च ने कहा है कि ‘बच्चे भगवान की ओर से एक उपहार हैं’। चर्च के पाला बिशप मार जोसेफ कल्लारंगट ने बजाप्ता एक पत्र जारी कर कहा है कि 5 या अधिक बच्चों वाले परिवारों को आर्थिक और शैक्षिक सहायता सहित अन्य कई तरह के सहयोग प्रदान किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि चर्च की इस नीति से जन्म दर को बढ़ावा मिल सकता है। उत्तर प्रदेश जैसे राज्य जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की तैयारी में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केरल में ईसाइयों की संख्या राज्य की कुल आबादी का 18.38 फीसदी रह गई है।
Bharat varta Desk झारखंड ने आज, 15 नवंबर 2025 को अपनी स्थापना की रजत जयंती… Read More
Bharat varta Desk बिहार विधानसभा चुनाव शाम तक की गिनती और बढ़त के आधार पर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में विधानसभा की 243 सीटों के लिए गिनती जारी है और… Read More
Bharat varta Desk बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों की शुरुआती तस्वीर एनडीए खेमे में खुशी की लहर… Read More
Bharat varta Desk बिहार विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो… Read More
Bharat varta Desk बिहार के सभी 38 जिलों में स्ट्रॉन्ग रूम बनाए गए है। वोटों… Read More